फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: कोरोना फिर बनी बाधा, मैच से चंद दिन पहले ही सिडनी पहुंचेंगी दोनों टीमें

Wed, 30 Dec 2020 03:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अगले कुछ दिन और मेलबर्न में ही अभ्यास करेंगे और सात जनवरी से एससीजी पर शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से तीन दिन पहले ही सिडनी जाएंगी। आम तौर पर टीमें नववर्ष की पूर्व संध्या पर सिडनी पहुंच जाती हैं, लेकिन शहर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के कारण इस साल खिलाड़ी और अधिकारी लंबे समय तक मेलबर्न में रहेंगे।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा, 'कल रात ही घोषणा हुई है कि तीसरा टेस्ट सिडनी में होगा। हम उसके अनुसार योजना बना रहे हैं। खिलाड़ी कुछ दिन और मेलबर्न में रहेंगे और टेस्ट शुरू होने से कुछ रोज पहले ही सिडनी जाएंगे।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कल घोषणा की कि तीसरा टेस्ट सिडनी में ही होगा। हॉकली ने कहा कि कड़े प्रोटोकॉल रखे गए हैं ताकि प्रसारण दल सुरक्षित तरीके से चौथे टेस्ट के लिए ब्रिसबेन पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें