फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक: राज्यसभा में सरकार की परीक्षा आज, मित्रदलों के समर्थन से पास हो जाएगा बिल?

Mon, 29 Jul 2019 11:10 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तीन तलाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

आजम ने मांगी बिना शर्त माफी

लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने भाजपा सांसद रमा देवी से बिना शर्त माफी मांग ली। उन्होंने हाल ही में रमा देवी को लेकर सदन के अंदर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके कारण कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसके बाद कई दलों की महिला सांसद एकजुट हो गईं और सभी उनकी माफी पर अड़ी हुई थीं। समाजवादी पार्टी ने अपने सांसद को बचाव के लिए घेराबंदी की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और खान को सदन में माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन


आजम खान ने सदन में माफी मांगते हुए कहा, 'मेरी ऐसी कोई भावना चेयर के प्रति न था और न ही हो सकती है। मेरे भाषण और आचरण को सारा सदन जानता है। इसके बावजूद भी चेयर को ऐसा लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं उसकी क्षमा चाहता हूं।' उन्हें सदन में दो बार माफी मांगनी पड़ी। पहली बार जैसे ही उन्होने माफी मांगी उसके बाद हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद स्पीकर ने उनसे दोबारा माफी मांगने को कहा। आजम दोबारा खड़े हुए और उन्होंने बिना शर्त माफी मांगा।


विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में बांध सुरक्षा विधेयक पेश

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच लोकसभा में ‘बांध सुरक्षा विधेयक-2019’ पेश किया गया जिसमें बांधों की निगरानी, निरीक्षण, चौकसी, निरीक्षण, परिचालन और रखरखाव संबंधी प्रावधान करता है। विधेयक इन बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत प्रणाली का भी प्रावधान करता है। निचले सदन में जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह विधेयक पेश किया। विधेयक पेश किए जाने का कई विपक्षी सदस्यों ने विरोध किया और इसे राज्यों के अधिकार क्षेत्र और संविधान के विरुद्ध करार देते हुए विधेयक को संसद की स्थायी समिति अथवा प्रवर समिति के पास भेजने की मांग की।

विज्ञापन


विपक्ष की आपत्तियों को निर्मूल करार देते हुए जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि देश में पांच हजार से अधिक बड़े बांध हैं और इनमें से 92 फीसदी अंतरराज्यीय दायरे में आते हैं, इसलिए यह विधेयक लाना उचित है। उन्होंने कहा कि देश में 293 बांध ऐसे हैं जो 100 साल से ज्यादा पुराने हैं। बांधों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण क्योंकि एक बांध में दरार आने पर उसका जानमाल का बहुत नुकसान होता है। मंत्री ने कहा कि 1980 के दशक में केरल मुल्लपेरियार बांध में दरार आने पर केंद्रीय जल आयोग के पास शिकायत आई थी जिसके बाद एक समिति बनाई है। समिति ने कहा कि देश में बांधों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रोटोकॉल की जरूरत है।

राज्यसभा मे उठा उन्नाव कांड

राज्यसभा में सोमवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने उन्नाव की बलात्कार पीड़िता के रायबरेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के मुद्दे पर हंगामा किया जिसके चलते बैठक 11 बज कर 45 मिनट पर दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शून्यकाल में सपा नेता रामगोपाल यादव को एक विशेष मुद्दे के तौर पर उन्नाव की बलात्कार पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना का मुद्दा उठाने की अनुमति दी। यादव ने यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि यह पीड़िता को जान से मारने का एक प्रयास था। 

उन्होंने कहा कि पीड़िता के मामले की आज सुनवाई होनी थी। लेकिन वह कल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसकी दो रिश्तेदारों की मौत हो गई और उसकी ओर से आज अदालत में पेश होने वाले वकील गंभीर रूप से घायल हो कर अस्पताल में पड़े हैं। यादव ने कहा ‘सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता को सुरक्षा के लिए मुहैया कराए गए कर्मी छुट्टी पर थे और जिस ट्रक से दुर्घटना हुई, उसकी नंबर प्लेट पर ग्रीस लगा दिया गया था।’ उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ जब बलात्कार हुआ था तब उसके पिता प्राथमिकी दर्ज कराने गए थे। वहां उन्हें पुलिस द्वारा इतना पीटा गया कि उनकी मौत हो गई।

जयपाल रेड्डी को राज्यसभा में दी गई श्रद्धांजलि, सभापति नायडू हुए भावुक

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के पूर्व सदस्य एस जयपाल रेड्डी के निधन पर उच्च सदन में सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभापति एम वेंकैया नायडू अपने पुराने मित्र रेड्डी को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए और भरे गले से बोले कि रेड्डी का जाना उनके लिए बेहद पीड़ादायी है। रेड्डी का 28 जुलाई को 77 साल की उम्र में निधन हो गया था। सदन की बैठक शुरू होने पर नायडू ने रेड्डी के निधन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रेड्डी ने 1997-98 के दौरान और 2004-2014 के दौरान विभिन्न मंत्रालयों में केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। 

उन्होंने कहा कि रेड्डी ने अप्रैल 1990 से अप्रैल 1996 तक और सितंबर 1997 से मार्च 1998 तक दो बार उच्च सदन में आंध्रप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। सभापति ने कहा कि एस जयपाल रेड्डी के निधन से देश ने एक वरिष्ठ पूर्व सांसद, एक मुखर वक्ता और एक कुशल प्रशासक को खो दिया है। नायडू ने भरे गले से रेड्डी के साथ अपने निजी जुड़़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले वह दोनों आंध्रप्रदेश विधानसभा के सदस्य थे और सदन में एक ही बेंच पर बैठा करते थे। उन्होंने कहा ‘रेड्डी मेरे मित्र, वरिष्ठ सहयोगी और मार्गदर्शक थे। वह मुझसे छह साल वरिष्ठ थे।’ सदन में मौजूद सदस्यों ने रेड्डी के सम्मान में कुछ पलों का मौन भी रखा।

विज्ञापन

खिलाड़ियों को 23वें प्रेसीडेंट्स कप में पदक जीतने पर राज्यसभ में दी गई बधाई

इंडोनेशिया में रविवार को संपन्न, बॉक्सिंग के 23वें प्रेसीडेंट्स कप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए राज्यसभा में सोमवार को महिला मुक्केबाज एवं उच्च सदन की सदस्य मैरीकॉम तथा अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी गई। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने मैरीकॉम की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्ण पदक जीत कर उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। छह बार बॉक्सिंग की विश्व चैंपियन रही मैरीकॉम ने इंडोनेशिया के लबुआन बाजो में रविवार को संपन्न, बॉक्सिंग के 23वें प्रेसीडेंट्स कप में स्वर्ण पदक जीता है।

इस स्पर्धा में भारतीय बॉक्सरों ने सात स्वर्ण और दो रजत पदक सहित कुल नौ पदक भारत के नाम किए और ‘बेस्ट टीम’ का अवार्ड भी जीता। मैरीकॉम सहित अन्य पदक विजेताओं, सिमरनजीत कौर, जमुना बोरो, मोनिका, नीरज स्वामी, अनंत प्रह्लाद और अंकुश दहिया को भी नायडू ने पूरे सदन की ओर से बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी ये खिलाड़ी देश को गौरवान्वित होने का अवसर देते रहेंगे। सदस्यों ने भी मेजें थपथपा कर इन खिलाड़ियों को बधाई दी।

राज्यसभा से तीन तलाक विधेयक पेश करेगी सरकार

राज्यसभा में सोमवार को तीन तलाक बिल पेश किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि वह इस विधेयक को उच्च सदन से पास करवा लेगी। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के पास आज फिर विधेयक के बहाने अपनी ताकत को आजमाने का मौका है। विधेयक में मुस्लिम समुदायों के पुरुषों द्वारा एक साथ तीन तलाक देने के लिए जेल की सजा का प्रावधान किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। सरकार लोकसभा से इस विधेयक को पास करवा चुकी है। राज्यसभा से विधेयक पर हरी झंडी मिलने के लिए सरकार को गैर-एनडीए, गैर-यूपीए दलों के समर्थन के साथ ही कुछ सांसदों से वाकआउट करने की उम्मीद करनी होगी। वहीं लोकसभा स्पीकर ने आजम खान को तलब किया है। उन्होंने भाजपा सांसद रमा देवी पर अभद्र टिप्पणी की थी। आजम खान की माफी की मांग लेकर आज फिर लोकसभा में हंगामा होने के आसार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें