फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला, कहा- अपनी छवि बचाने के लिए सेना का इस्तेमाल कर रहे प्रधानमंत्री

Tue, 29 Jul 2025 09:50 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सरकार ने पाकिस्तान को पहले ही बता दिया था कि हमला करने वाले हैं। आपने पाकिस्तान को सीधे अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति बता दी।
विज्ञापन
लोकसभा में राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद अपनी छवि बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशस्त्र बलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के दावों का खंडन करने की चुनौती दी।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने 1971 की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की। उस वक्त इंदिरा गांधी में राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। हमने अमेरिका की नहीं सुनी। इंदिरा गांधी ने जनरल मानेक शॉ को आजादी दी। तब एक लाख पाकिस्तान सैनिकों ने सरेंडर किया और एक नया देश बना। ऑपरेशन सिंदूर में सरकार ने पाकिस्तान को पहले ही बता दिया था कि हमला करने वाले हैं। आपने पाकिस्तान को सीधे अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति बता दी। हमने पाकिस्तान को बता दिया कि हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। भारत सरकार पाकिस्तान को खुद ही बता रही है कि हमें युद्ध नहीं चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को क्यों बताया कि हम युद्ध आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। क्योंकि सरकार पीएम मोदी की छवि को बचाना चाहती थी। डोनाल्ड ट्रंप ने 29 बार कहा कि मैंने सीजफायर कराया। अगर यह झूठ है तो पीएम मोदी यहां बोल दें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। पीएम मोदी में यह हिम्मत है तो वो यह बोल देंगे। आज शाम को पीएम मोदी कह दें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने यह नहीं बताया कि पहलगाम के बाद एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की है। सभी ने आतंकवाद की निंदा की है। इससे साफ है कि सभी देश हमें पाकिस्तान के समकक्ष रखा है। विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कहते हैं कि हमने पाकिस्तान को रोका है, लेकिन पाकिस्तान का जनरल मुनीर  अमेरिका में लंच कर रहा है। इस पर प्रधानमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा।

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बताएं कि अगर एक और आतंकी हमला होता तो सरकार क्या करेगी? सरकार केवल सैन्य बलों को लड़वाती रहती है। यही वास्तविकता है। आज चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं। चीन पाकिस्तान को सूचना पहुंचा रहा है। पाकिस्तान और चीन की सेना मिल गईं हैं। 

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति में दिवालियापन है। एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की। कल रक्षा मंत्री ने एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया। हम ऐसे प्रधानमंत्री को नहीं चाहते हैं जिसमें यह कहने का साहस न हो कि ट्रंप ने मध्यस्थता नहीं की। जिसने सेना को रोक दिया। ऐसा न हो कि भारत की छवि युद्ध भूमि में बदल जाए। पीएम मोदी की छवि और राजनीति से बढ़कर देश है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें