फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बांगालीर मोने मोदी’: प्रधानमंत्री आज करेंगे उत्तर कोलकाता में रोड शो, दो चुनावी रैलियों को भी करेंगे संबोधित

Tue, 28 May 2024 01:37 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

सातवें और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल में 1 जून को नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें कोलकाता दक्षिण, डायमंड हार्बर, जयनगर, बारासात, बशीरहाट, मथुरापुर, कोलकाता उत्तर, जादवपुर और दमदम, लोकसभा सीट शामिल है।
विज्ञापन
पीएम मोदी की रैली की तैयारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) को उत्तर कोलकाता में एक मेगा रोड शो करेंगे। भाजपा ने इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से भाजपा प्रत्याशी तापस राय के समर्थन में रोड शो करेंगे। इस रोड शो का थीम 'बांगालीर मोने मोदी' रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रोड शो श्याम बाजार से शुरू होकर शिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के आवास जाकर समाप्त होगा। बुधवार को प्रधानमंत्री की बंगाल में एक और रैलियां होंगी। उल्लेखनीय है कि सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान एक जून को होना है।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस रोड शो में दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। सोमवार की रात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तैयारियों का जायजा लिया। करीब दो किलोमीटर के इस रोड शो में करीब 40 मंच बनाए गए हैं। इन मंचों से बंगाल की पारंपरिक नृत्यों, रवींद्र संगीत और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आज बारासात लोकसभा सीट के अशोक नगर और जाधवपुर लोकसभा क्षेत्र के बारुईपुर में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को उत्तर कोलकाता में मेगा रोड शो करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बाग बाजार स्थित मां शारदा के आवास पर भी जाएंगे। इसके आलावा प्रधानमंत्री बुधवार को भी बंगाल में एक रैलियों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि बुधवार को पीएम दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे।

इन नौ सीटों पर 1 जून को होना है मतदान
सातवें और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल में 1 जून को नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें कोलकाता दक्षिण, डायमंड हार्बर, जयनगर, बारासात, बशीरहाट, मथुरापुर, कोलकाता उत्तर, जादवपुर और दमदम, लोकसभा सीट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें