फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: 'नवीन पटनायक की तबीयत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र है क्या?' पीएम मोदी ने रैली में बीजद को घेरा

Wed, 29 May 2024 03:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मयूरभंज

सार

PM Modi In Odisha: रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजद को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजद पर लोगों ने 25 साल भरोसा किया, लेकिन बीजद ने हर कदम पर उनके भरोसे को तोड़ा है। यही बीजद सरकार आदिवासी बंधुओं की जमीन हड़पने के लिए कानून लेकर आई थी। भाजपा के दबाव में उसे वो कानून वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा में चुनाव प्रचार किया। मयूरभंज में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) की जमकर आलोचना की। उन्होंने बीजद पर आदिवासियों की जमीन हड़पने और खनिज संपदा लूटने का आरोप लगाया। इस रैली के जरिए उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तबीयत को लेकर भी सवाल किया। 
विज्ञापन


सीएम नवीन पटनायक के स्वास्थ्य पर पीएम मोदी ने उठाए सवाल
इस रैली में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तबीयत पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "आजकल नवीन पटनायक के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं। वो ये देखकर बहुत परेशान हैं कि पिछले एक साल में नवीन बाबू की तबीयत इतनी कैसे बिगड़ गई। वर्षों से नवीन पटनायक के करीबी लोग जब मुझसे मिलते हैं, तो वो उनकी तबियत की चर्चा जरूर करते हैं। वो बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ कर नहीं पा रहे हैं। अरसे तक उनके करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।"

प्रधानमंत्री ने नवीन पटनायक के तबीयत को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "नवीन बाबू की तबीयत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र है क्या? ये ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है। कहीं इसमें उस लॉबी का तो हाथ नहीं है न जो नवीन पटनायक के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं। इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि 10 जून के बाद ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद हमारी सरकार एक स्पेशल कमेटी का गठन करेगी और ये जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबियत क्यों गिरती जा रही है। बता दें कि पीएम मोदी की यह टिप्पणी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के उस आरोप के बाद आई, जहां उन्होंने कहा था कि बीजद नेता वीके पांडियन ओडिशा के सीएम के गतिविधियों को नियंत्रित कर रहे हैं।

 

बीजद पर जमकर साधा निशाना
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजद को घेरा। उन्होंने कहा, "बीजद पर आपने 25 साल भरोसा किया, लेकिन बीजद ने हर कदम पर आपके भरोसे को तोड़ा है। यही बीजद सरकार आदिवासी बंधुओं की जमीन हड़पने के लिए कानून लेकर आई थी। भाजपा के दबाव में उसे वो कानून वापस लेना पड़ा। अब इस बार अगर इन्हें मौका मिला, तो ये आदिवासियों की जमीन हड़पने का अवसर छोड़ेंगे नहीं।"

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "बीजद ने आपकी खनिज संपदा को भी लुटा है। मोदी ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाकर हजारों करोड़ रुपये ओडिशा को दिए। बीजद में इसमें भी घोटाला कर दिया। लोग कह रहे हैं कि ओडिशा का लुटा हुआ पैसा विदेशों तक जा रहा है। लूट का माल ये कहीं भी छिपा लें, मोदी पाई-पाई निकालेगा। ये मोदी की गारंटी है कि जिसने जनता को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा और लूटने वाले जिंदगी भर जेल की चक्की पिसेंगे।"

पीएम मोदी ने ओडिशा में वनधन योजना को ठीक से लागू करने का वादा किया। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने जो वनधन योजना चलाई है। यहां भाजपा सरकार बनते ही उसको भी ठीक से लागू किया जाएगा।" प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजद सरकार ने सबसे बड़ा धोखा तो महाप्रभु के श्री रत्न भंडार को लेकर किया है। आज ओडिशा ही नहीं, पूरा देश जानना चाहता है कि रत्न भंडार की चाबी गई कहां? जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में किसका नाम है? उन्होंने ओड़िशावासियों को विश्वास दिलाया कि बीजद सरकार जो छुपा रही है, उसका खुलासा ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद किया जाएगा।

पटनायक ने दिया जवाब
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा, पीएम मोदी ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य खराब है और वे इस मामले में जांच कराना चाहते हैं। अगर उन्हें मेरे स्वास्थ्य की इतनी चिंता है, तो मुझे फोन कर सकते हैं। ओडिशा और दिल्ली में भाजपा के कई नेता 10 सालों से मेरे स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। मैं पीएम को कहना चाहता हूं कि मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है...उन्हें ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की हमारी मांग पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें