फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: पहलगाम-ऑपरेशन सिंदूर पर 10 घंटे की चर्चा में इन्होंने खींचा ध्यान; PAK-राफेल-ट्रंप-मैकडॉनल्ड्स तक..

Tue, 29 Jul 2025 10:03 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर 10 घंटे लंबी बहस हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन की सफलता गिनाई, तो कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने राफेल गिरने का सवाल उठाया। जयशंकर ने ट्रंप की मध्यस्थता को नकारा, तो अमित शाह ने विपक्ष की सोच पर तंज कसा। चर्चा में POK, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर लगभग 10 घंटे लंबी चर्चा हुई। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह और विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेताओं ने अपने विचार रखे। इस चर्चा में राफेल विमान, ट्रंप की मध्यस्थता, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और यहां तक कि मैकडॉनल्ड्स जैसे उदाहरणों ने चर्चा को दिलचस्प बना दिया।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य कार्रवाई का जवाब था, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत ने यह ऑपरेशन इसलिए रोका क्योंकि अपने सभी सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए थे। ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह सफल रहा। कोई भी महत्वपूर्ण सैन्य संपत्ति नष्ट नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान फिर कोई हरकत करता है तो यह ऑपरेशन फिर शुरू होगा।

गौरव गोगोई के तीखे सवाल
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बहस के दौरान पूछा कि हम जानना चाहते हैं कि कितने राफेल विमान गिरे? अगर कुछ गिरे हैं, तो यह देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमला किया गया था तो उसे अंजाम तक पहुंचाना चाहिए था और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वापस लेना चाहिए था। उन्होंने सरकार से पारदर्शिता की मांग की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'भारत-दक्षिण कोरिया के बीच और मजबूत होंगे रिश्ते'; जयशंकर बोले- बढ़ेगा आपसी सहयोग

ट्रंप की भूमिका पर गरमाई बहस
विपक्ष ने दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराया था। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच किसी भी बातचीत में व्यापार या युद्धविराम का कोई संबंध नहीं था। जयशंकर के बयान के बीच विपक्ष ने शोरगुल शुरू किया, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह भड़क गए और कहा, कि इनको भारत के विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं, लेकिन अमेरिका पर है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वाला बताया। वहीं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि ट्रंप के सामने प्रधानमंत्री की 56 इंच की छाती 36 इंच की हो जाती है। चर्चा के दौरान राजनीतिक कटाक्षों का दौर लगातार चलता रहा।

ये भी पढ़ें- नेतन्याहू के लिए गले की हड्डी बने हूती, कहा- गाजा पर हमला नहीं रोका तो हर इस्राइली जहाज को उड़ाएंगे
विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने दिखाई संतुलित सोच
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सभी दलों के नेताओं को आतंकवाद के खिलाफ विदेशों में भारत का पक्ष रखने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है, उसके बाद राज्य, फिर पार्टी और आखिर में परिवार आता है।

अब राज्यसभा में जारी रहेगी चर्चा
लोकसभा में चर्चा के बाद अब मंगलवार को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बोलने की संभावना है। यह बहस देश की सुरक्षा नीति, सैन्य रणनीति और राजनीतिक दृष्टिकोण को लेकर अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें