फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: गोलाघाट में 3,600 एकड़ जंगल की जमीन से हटाया जा रहा अवैध कब्जा, 80% परिवार पहले ही छोड़ चुके घर

Tue, 29 Jul 2025 09:44 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलाघाट

सार

असम सरकार ने गोलाघाट जिले के रेंगमा रिजर्व फॉरेस्ट की लगभग 3,600 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए बड़ा बेदखली अभियान शुरू किया है। यह इलाका असम-नागालैंड सीमा पर स्थित है, जहां करीब 2,000 परिवारों ने अवैध रूप से बसेरा बना रखा था।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमस सरकार ने गोलाघाट जिले में एक जंगल की सैकड़ों एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। ये अभियान गोलाघाट जिले में रेंगमा रिजर्व फॉरेस्ट की लगभग 3,600 एकड़ जमीन से कथित अवैध कब्जा हटाने के लिए शुरू किया गया है। यह जमीन उरियमघाट क्षेत्र में असम-नागालैंड सीमा पर स्थित है।

2000 परिवारों ने कर रखा है कब्जा

विज्ञापन

मामले में जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस इलाके में करीब 11,000 बीघा जमीन पर अवैध रूप से लगभग 2,000 परिवारों ने कब्जा कर रखा था। इनमें से लगभग 1,500 परिवारों को नोटिस दिया गया था। बाकी के परिवारों के पास फॉरेस्ट राइट्स कमेटी (एफआरसी) से प्रमाणपत्र हैं और वे कानूनी रूप से जंगल क्षेत्र में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Jharkhand: झारखंड में बड़ा हादसा, सड़क हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत, कई घायल; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
विज्ञापन


कहा से शुरू हुआ अभियान?

बता दें कि बेदखली अभियान की शुरुआत बिद्यापुर बाजार क्षेत्र से हुई है और इसके बाद रहवासी इलाकों में घरों को तोड़ा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लगभग 80% लोग पहले ही अपने घर खाली कर चुके हैं, अब सिर्फ उनके खाली मकान गिराए जा रहे हैं।

शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा कार्रवाई- प्रशासन

विज्ञापन

दूसरी ओर मामले में स्थानीय लोगों के अनुसार, जिन परिवारों के घर तोड़े जा रहे हैं वे मुस्लिम समुदाय से हैं, जबकि जिनके पास वैध प्रमाणपत्र हैं, वे बोडो, नेपाली और अन्य समुदायों से आते हैं। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- S Jaishankar: 'भारत-दक्षिण कोरिया के बीच और मजबूत होंगे रिश्ते'; जयशंकर बोले- बढ़ेगा आपसी सहयोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें