फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से जून तक एक करोड़ प्रवासी मजदूर अपने घर लौटे, पैदल यात्री भी शामिल

Wed, 23 Sep 2020 05:55 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा - फोटो : ani
विज्ञापन
सरकार ने मंगलवार को बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान मार्च से जून के बीच एक करोड़ से ज्यादा प्रवासी मजदूर अपने गृहराज्य लौट गए। सड़क यातायात एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा तैयार आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान 1.06 करोड़ से ज्यादा प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट गए। इनमें पैदल यात्रा करने वाले भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 81,385 सड़क हादसों में 29,415 लोगों की मौत हुई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मंत्रालय के पास प्रवासी श्रमिकों की मौत के अलग से आंकड़े नहीं हैं।

विपक्ष के बहिष्कार के बीच श्रम सुधारों संबंधी तीन बिल पेश
सरकार ने मंगलवार को श्रम सुधार संबंधी तीन बिल लोकसभा में पेश किए। विपक्ष के बहिष्कार के बीच श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बिल पेश करते हुए कहा कि यह किसानों के कल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होंगे कर। मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ विस्तृत विचार विमर्श के बाद बिल में कई बदलाव करते हुए चर्चा और उन्हें पारित कराने के लिए पेश किया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा का मानसून सत्र आज हो सकता है समाप्त
कोरोना के कारण सांसदों और अन्य कर्मियों के संक्रमित होने को लेकर लोकसभा का मानसून सत्र बुधवार को निर्धारित समय से आठ दिन पहले समाप्त हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को सदन की कार्यवाही 3 बजे शुरू होने के बाद शून्यकाल का समय बढ़ाया जा सकता है और उसके बाद कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 14 सितंबर से शुरू हुए सत्र में कई बिल पास कराए गए। मौजूदा सत्र 1 अक्तूबर तक चलना था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें