फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: लोकसभा में पिछले चार साल से नहीं है कोई उपाध्यक्ष, कांग्रेस ने बताया- यह असांविधानिक

Sun, 05 Mar 2023 09:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन मामले में संसदीय समिति 10 मार्च को सुनवाई करेगी। इसको लेकर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को सुनवाई के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
लोकसभा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने रविवार को लोकसभा में करीब चार साल से कोई उपाध्यक्ष नहीं होने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने इसे असांविधानिक बताया। बता दें, पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा था है। याचिका में लोकसभा और कई राज्यों की विधानसभाओं में उपाध्यक्ष के चुनाव न होने पर सवाल उठाया गया था।

विज्ञापन

 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस मुद्दे को लेकर एक ट्वीट किया। डिप्टी स्पीकर का पद, परंपरा के अनुसार आमतौर पर मुख्य विपक्षी दल को जाता है। उन्होंने कहा, लोकसभा में 23 जून, 2019 से यह पद खाली है।

राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन मामले में 10 मार्च को सुनवाई 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन मामले में संसदीय समिति 10 मार्च को सुनवाई करेगी। इसको लेकर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को सुनवाई के लिए बुलाया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, दुबे को 10 मार्च को भाजपा सांसद सुशील सिंह की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होना है। 10 फरवरी को लिखे एक पत्र में, सचिवालय ने भाजपा सांसदों दुबे और प्रह्लाद जोशी द्वारा विशेषाधिकार हनन नोटिस पर गांधी से जवाब मांगा था। इसके बाद राहुल गांधी ने अपना जवाब 15 फरवरी को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें