फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New CBI Director: सरकार सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल बढ़ा सकती है, राहुल गांधी का असहमति नोट

Mon, 05 May 2025 06:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New CBI Director: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई के नए निदेशक के नाम पर मंथन के लिए प्रधानमंत्री आवास में बैठक हुई है। इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की है, वहीं सीजेआई संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में नए नाम पर एक राय नहीं बनने के बाद सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने पर ही सहमति बनी।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे सीजेआई संजीव खन्ना और राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक नए निदेशक की नियुक्ति के लिए गठित समिति की सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसी भी नए नाम पर सहमति नहीं बन पाई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना भी शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि नए नाम पर एक राय नहीं बनने के बाद सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने पर ही सहमति बनी। हालांकि कुछ सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि राहुल ने सूद का कार्यकाल बढ़ाने पर असहमति नोट दिया है। सीबीआई के निदेशक का कार्यकाल अधिकतम पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

सूद का 25 मई को समाप्त हो रहा है कार्यकाल
यह बैठक मौजूदा सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद के दो साल के कार्यकाल के 25 मई को समाप्त होने से पहले हुई है। सीबीआई निदेशक की नियुक्ति केंद्र सरकार की तरफ से तीन सदस्यीय नियुक्ति समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं और इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल होते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - MHA: केंद्रीय गृह मंत्रालय का सभी राज्यों मॉक ड्रिल का निर्देश, छात्रों और नागरिकों को प्रशिक्षण देने को कहा

एसीसी करती है सीबीआई के डायरेक्टर की नियुक्ति
बता दें कि, सीबीआई के डायरेक्टर की नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) करती है। इस उच्च-स्तरीय समिति में प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा के विपक्ष के नेता शामिल होते हैं। यह समिति सीबीआई के डायरेक्टर के पद के लिए किसी एक नाम पर मुहर लगाती है। यह समिति साथ में बैठकर सीबीआई के डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए नाम पर चर्चा करती है और फिर सरकार को नाम का सिफारिश देती है। उसी के आधार पर केंद्र सरकार सीबीआई के अगले डायरेक्टर की नियुक्ति करती है।
विज्ञापन


कौन हैं सीबीआई के वर्तमान निदेशक?
सीबीआई के वर्तमान निदेशक प्रवीण सूद हैं। उन्होंने 25 मई, 2023 को प्रमुख जांच एजेंसी के निदेशक का पदभार संभाला। उन्हें 2024 में रिटायर होना था, लेकिन उन्हें सीबीआई के निदेशक के रूप में दो साल का कार्यकाल दिया गया था। इससे पहले, वे कर्नाटक के डीजीपी थे और मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा आईआईटी-दिल्ली से पूरी की है।

यह भी पढ़ें - Pakistan: पाकिस्तानी राष्ट्रपति से मिले चीनी राजदूत, पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाई को लेकर गिड़गिड़ाए


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें