फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : सदन में कंगना का पहला भाषण, कहा- 10 साल पहले चिंतित था देश अब तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की रेस में

Fri, 26 Jul 2024 04:56 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रणौत ने सदन में पहली बार भाषण दिया। मंडी से पहली बार सांसद बनी कंगना रणौत ने इस दौरान अपने राजनीति में नए होने का कई बार जिक्र किया। यही नहीं पूरे भाषण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खूब तारीफ की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पिछले कार्यकालों में लिए गए निर्णयों की सराहना भी की।
विज्ञापन
लोकसभा में कंगना रणौत - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जीत की अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रणौत ने सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आने के बाद देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार हो गया है। हम अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पर अग्रसर हैं। अपने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार भाषण देते हुए उन्होंने अपनी चुनौतियों का जिक्र किया।
विज्ञापन


कंगना रणौत ने नरेंद्र मोदी की तीसरी बार चुनावी जीत की सराहना की। उन्होंने कहा कि दस साल पहले देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सभी परेशान थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मार्ग दर्शन में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किए हैं। कंगना रणौत ने लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कहा, "मैं इस संसद की नई सदस्य हूं, लेकिन मैं हाल के चुनावों के महत्व से अच्छी तरह वाकिफ हूं। जहां मोदी जी ने लगातार तीन बार जीत हासिल करके रिकॉर्ड तोड़ दिया।" उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि 10 साल पहले हमारी अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति थी। पूरा देश चिंतित था। हालांकि, हम 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और अब तीसरे स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य बना रहे हैं, जो हमें विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।"

अपने भाषण में उन्होंने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की चुनौतियों का भी जिक्र किया।  कंगना रणौत ने शून्यकाल के दौरान सदन में हिमाचल प्रदेश में बाढ़ संकट पर चिंता जताई। सांसद कंगना रणौत ने कहा, "पिछले साल, हमने एक बड़ी बाढ़ का सामना किया। लेकिन निराशाजनक बात यह है कि हिमाचल प्रदेश इससे अब तक उबर नहीं पाया है। कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण वहां यह स्थिति बनी हुई है।" 
विज्ञापन


कंगना रणौत ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में किए गए काम की मात्रा उससे पहले के छह दशकों में किए गए काम से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा, "हिमाचल प्रदेश में, जो कुछ सड़कें हैं, वे भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान बनी थीं। उन्होंने कहा कि अब हमारे राज्य में अब एम्स, आईआईआईटी और वैश्विक मानकों वाले अन्य संस्थान स्थापित हो चुके हैं।" रणौत ने अपने राज्य की उपलब्धियों को भी गर्व से उजागर करते हुए कहा, "हमारा हिमाचल प्रदेश खुले में शौच से मुक्त है और हर घर में गैस कनेक्शन है।" उन्होंने मंडी में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास की भी मांग की, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें