फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामनगर में हार्दिक पटेल को चुनौती दे सकती हैं इस क्रिकेटर की पत्नी

Tue, 19 Mar 2019 10:21 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
विज्ञापन
पत्नी रीवाबा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साख रविंद्र जडेजा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

भारतीय क्रिक्रेट टीम के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा कुछ दिनों पहले ही भाजपा में शामिल हुई हैं। अब वह गुजरात की जामनगर सीट से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। माना जा रहा है कि यहीं से कांग्रेस पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को उतार सकती है।

विज्ञापन


रिवाबा को हाल ही में गुजरात की करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के लिए नामित किया गया था। अब क्षत्रिय समुदाय के समर्थन से वह भाजपा में शामिल हो गई हैं और अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में जामनगर से भाजपा की पूनम मदाम सांसद हैं।

मदाम ने 2014 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम मदाम को हराया था जो उनके चाचा भी हैं। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है। शाह इस समय राज्य से राज्यसभा सांसद हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर के तहत भाजपा को गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन


बता दें कि रिवाबा ने चार मार्च को भाजपा का दामन थामा था। गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालदू और सांसद पूनम मदाम की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुई थीं। रीवाबा राजकोट के एक कॉन्ट्रैक्टर और करोड़पति व्यापारी हरदेव सिंह सोलंकी की बेटी हैं। उनके दो निजी स्कूल और एक होटल भी हैं। 

रीवाबा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं। उनकी मां प्रफुल्लबा राजकोट रेलवे में काम करती हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। रीवाबा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। यही नहीं उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें