फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: प. बंगाल में पहली बार वोट डालने वाले युवा सबसे ज्यादा, निभाएंगे अहम भूमिका

Fri, 15 Mar 2019 05:44 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मतदान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के अलावा इस बार सभी की नजरें पश्चिम बंगाल पर भी है जहां 39 लोकसभा सीटें हैं। ममता बनर्जी किसी कीमत पर भाजपा के हाथ एक भी सीट नहीं जाने देने के मूड में नजर आती हैं।
विज्ञापन


राज्य में पहली बार वोट देने वाले युवा वोटरों की संख्या इस बार काफी ज्यादा है। हर पार्टी इनपर नजरें गड़ाए बैठी हैं। इनके भरोसे सियासी दल अपनी रणनीति बना रहे हैं।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद बंगाल एक ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा पहली बार वोट डालने वाले युवा हैं। चुनाव आयोग की मानें तो बंगाल में 20.1 लाख, उत्तर प्रदेश में 16.7 लाख और मध्य प्रदेश में 13.6 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं। इनमें से बड़ी संख्या में वोटर लोकसभा चुनाव में मतदान करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या 8.4 करोड़ बढ़ गई है और इसमें 18 से 19 साल के 1.5 करोड़ युवा मतदाता हैं। इन युवा मतदाताओं की संख्या कुल वोटरों का 1.66 फीसदी है। राजस्थान में 12.8 लाख, महाराष्ट्र में 11.9 लाख, तमिलनाडु में 8.9 और आंध्र प्रदेश में 5.3 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं। वहीं दिल्ली में 97,684 फर्स्ट टाइम वोटर हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल लेकर 19 मई तक सात चरणों में होगा। नतीजे 23 मई को आएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें