यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही चुनावी राजनीति से सोनिया गांधी के संन्यास की अटकलों पर विराम लग गया।
उत्तर प्रदेश में रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। यहां दशकों से कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस सीट पर सोनिया गांधी 1999 से जीतती आ रही हैं। 1999 के बाद 2004, 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव में वह रायबरेली से सांसद के रूप में निर्वाचित होती रहीं हैं।
पिछले दो साल से सोनिया गांधी थोड़ी अस्वस्थ रह चल रही हैं। पिछले साल मई में वह अपने इलाज के लिए राहुल गांधी के साथ विदेश भी गईं थीं। पिछले कुछ सालों में अस्वस्थ रहने के कारण ही उनकी कुछ रैलियां रद्द करनी पड़ी थी।