फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह ने किया एलान, राहुल के खिलाफ वायनाड से तुषार वेल्लापल्ली होंगे एनडीए उम्मीदवार

Mon, 01 Apr 2019 07:17 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-तुषार वेल्लापल्ली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केरल की वायनाड सीट से एनडीए ने भी अपना उममीदवार तय कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज ट्वीट कर बताया कि भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली वायनाड से एनडीए उम्मीदवार होंगे। बता दें कि वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

 
वेल्लापल्ली नातेसन ने 2015 में केरल में भारत धर्म जन सेना का गठन किया था जिसके अध्यक्ष अब उनके बेटे तुषार वेल्लापल्ली हैं। यह केरल में एनडीए का एक घटक दल है। भाजपा की रणनीति राहुल के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारकर बाजी पलटने की है। 
  
कांग्रेस ने लगाई राहुल के नाम पर मुहर 

रविवार को कांग्रेस ने एलान किया था कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद से ही यह सीट चर्चा का विषय बन गई। राहुल पहली बार किसी दक्षिण भारतीय राज्य से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी भी दक्षिण का रुख कर चुके हैं। 
विज्ञापन

 
राहुल के नाम का एलान उस समय हुआ जब वह रविवार को दक्षिण भारत के दौरे पर थे। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से कहते आए हैं कि अमेठी उनका कार्यक्षेत्र रहा है और रहेगा, लेकिन दक्षिण भारत से लगातार आ रही मांगों के बाद यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि कांग्रेस की ओर से राहुल के नाम के एलान के बाद वाम दलों में हलचल मच गई। वाम दलों ने इसे भाजपा के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास बताते हुए राहुल को हराने का दावा किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें