फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मुंह की खाया पाक, आईसीसी बोला- हमने दी थी भारत को आर्मी कैप पहनने की अनुमति

Mon, 11 Mar 2019 08:00 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को कहा है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में आर्मी कैप पहनने की अनुमति दी गई थी। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रांची में खेले गए तीसरे वन-डे के दौरान देश की आर्मी को श्रद्धांजलि देने के लिए कैप पहनी थी, जिसका पाकिस्तान ने विरोध किया था।

विज्ञापन


टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 मार्च को रांची में तीसरा वन-डे खेला गया था। रांची वन-डे में भारतीय टीम ने पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप सैनिक टोपी पहनी थी। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले की फीस भी शहीदों के परिवारों की मदद के लिए अनुदान में दी।

इसके बाद पाकिस्तान ने कोहली ब्रिगेड पर खेल का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। बहरहाल, बीसीसीआई ने योजना बनाई है कि भारत हर साल एक बार अपने सैनिकों के सम्मान में आर्मी कैप पहनकर मुकाबला खेलेगा।
विज्ञापन


आईसीसी के महाप्रबंधक रणनीतिक संचार क्लेयर फर्लोंग ने अपने बयान में कहा, बीसीसीआई ने आईसीसी से आर्मी कैप पहनने की अनुमति पहले ही ली थी। यह फंड इकट्ठा करने और शहीदों की याद में पहनी गई थी, जिसकी अनुमति दी गई थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर विरोध जताया था। पीसीबी ने भारत के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने रविवार को कराची में कहा, बीसीसीआई ने आईसीसी से आर्मी कैप पहनने की अनुमति अन्य कारण बताकर ली, जबकि इसका उपयोग किसी अन्य कारण के लिए किया गया।

पिछले महीने बीसीसीआई ने आईसीसी से मांग की थी कि वह उन देशों से नाता तोड़ दे, जो आतंकवाद को पनाह देते हैं। बीसीसीआई ने पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद आईसीसी के सामने यह मांग रखी थी। बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

बता दें कि इस कैप को विशेष तरीके से डिजाइन किया गया था और सूत्रों की मानें तो कप्तान विराट व धौनी दोनों के साथ मिलकर इस पर पिछले छह महीने से काम कर रहे थे। हालांकि, रांची वन-डे में भारतीय टीम को 32 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें