फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्लेक्सिया बीमारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के मजाक पर बरसे सिद्धारमैया, बोले-शर्म आनी चाहिए

Mon, 04 Mar 2019 02:23 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी पर बरसे कांग्रेस नेता सिद्धारमैया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने डिस्लेक्सिया बीमारी के बहाने राहुल गांधी को निशाना बनाकर किये गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजाक की आलोचना की है। हाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने डिस्लेक्सिया बीमारी पर एक छात्रा के सवाल का जवाब देने के दौरान कथित रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाकर राजनीतिक मजाक किया था।

विज्ञापन


मोदी पर निशाना साधते हुए सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी डिस्लेक्सिया पीड़ित लोगों के नाम पर राजनीतिक मजाक कर रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए...!! आप इससे और नीचे नहीं गिर सकते । आपके अंदर की असंवेदनशीलता किसी भी नदी में डुबकी लगाने से नहीं धुल सकती। डिस्लेक्सिया पीड़ित भले ही सीखने की प्रक्रिया में धीमे हों, लेकिन आपकी तरह पत्थरदिल नहीं हैं।’’ 
 



कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भी इस कथित मजाक पर मोदी की आलोचना की। प्रधानमंत्री के बयान वाले वीडियो को पोस्ट करते हुए राव ने ट्वीट किया, ‘‘अगर भारत में कभी कोई अशिष्ट, असभ्य प्रधानमंत्री हुआ है तो यह है उसका उदाहरण।’’ 
विज्ञापन


रविवार को छात्रों से बातचीत के दौरान एक छात्रा ने प्रधानमंत्री से डिस्लेक्सिया पीड़ित बच्चों के लाभ के लिये सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में जानना चाहा था। वह अपना सवाल खत्म करती इससे पहले ही प्रधानमंत्री ने उसे रोककर वह कहा, जो कथित रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीतिक मजाक माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने छात्रा से पूछा, क्या वह जिस योजना के बारे में बात कर रही हैं वह 40 या 50 साल के बच्चों के लिये भी फायदेमंद होगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की मां तो बहुत खुश होंगी।
विज्ञापन


(इनपुट- भाषा)

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें