फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर राहुल द्रविड़ इस बार नहीं कर पाएंगे मतदान

Sun, 14 Apr 2019 08:24 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इस बार के चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था इसको बाद दोबारा शामिल नहीं किया गया। दिलचस्प बात यह है कि राहुल द्रविड़ कर्नाटक चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके बावजूद वह 18 अप्रैल को होने वाले मतदान में वोट नहीं कर सकेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, राहुल द्रविड़ अब अपने परिवार के साथ इंदिरानगर से आरएमवी एक्सटेंशन के अश्वथनगर में शिफ्ट हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने इंदिरानगर की मतदाता सूची से अपना नाम हटाने के लिए आवेदन किया था। इससे हुआ ये कि उनका नाम तो मतदाता सूची से हटा दिया गया लेकिन नई जगह पर वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं जोड़ा गया। 

खबरों के मुताबिक, द्रविड़ इसके लिए खुद जिम्मेदार हैं क्योंकि मतदाता सूची में किसी का नाम फिर से शामिल करने के लिए फार्म-6 भरकर जमा किया जाता है, जो उन्होंने नहीं किया। वहीं राहुल द्रविड़ के भाई विजय का कथित तौर पर कहना है कि उन्होंने फॉर्म-7 जमा किया, जिसका अर्थ मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए था, जब राहुल आरएमवी एक्सटेंशन में अपने नए घर में शिफ्ट हो गए। इससे पहले, राहुल इंदिरानगर में रहते थे जो शांतिनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था।
विज्ञापन


हालांकि कर्नाटक की सड़कों पर जगह-जगह होर्डिंग्स में राहुल द्रविड़ मतदाताओं से अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पोस्टर में लिखा है कि 'लोकतंत्र की जीत के लिए मतदान करें।' लेकिन वह खुद ही इस बार वोट नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें