फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा का महासंग्राम| उत्तर प्रदेश में सपा के गढ़ मैनपुरी के चुनावी मुद्दे क्या हैं, बोली जनता

Mon, 11 Mar 2019 09:33 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mahasangram in Mainpuri - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देश में लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। सात चरणों में मतदान के बाद 23 मई को देश की सरकार तय हो जाएगी। इधर, सियासी दलों के बीच लड़ाई महासंग्राम में तब्दील हो चुकी है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाली सीट मैनपुरी से एक बार फिर मुलायम सिंह यादव मैदान में होंगे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी से चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट से छोड़ दी थी। यहां से मुलायम सिंह के भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव सांसद हैं। 

जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हम जब मैनपुरी पहुंचे, तो लोगों ने यहां चुनावी मुद्दों पर खुल कर बात रखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें