फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया दत्त ने कहा- दौड़ में हूं, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ूंगी चुनाव

Wed, 13 Mar 2019 05:39 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Priya Dutt - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता प्रिया दत्त का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव लड़ेंगी। प्रिया का कहना है कि वह चुनावी दौड़ में हैं और अपने बच्चों के भविष्य के लिए लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उनसे पूछा गया था कि क्या वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी।

विज्ञापन


प्रिया दत्त अपने पिता सुनील दत्त की मौत के बाद राजनीति में आई। उन्होंने मुंबई के उत्तर मध्य सीट से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा और जीती। प्रिया पहली बार 2005 में 14वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं। वह 2005 से 2009 तक कांग्रेस सांसद रहीं। इसके बाद फिर से 2009 में प्रिया दत्त ने चुनाव जीता और 2015 तक सांसद रहीं। दो बार कांग्रेस की तरफ से सांसद रही प्रिया साल 2009 में भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन से चुनाव जीती।
विज्ञापन

 
2014 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किए हलफनामे के मुताबिक प्रिया दत्त के पास 65.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके दो बेटे हैं सिद्धार्थ और सुमेर।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें