फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के ब्लॉग पर गहलोत का हमला, राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या मोदी की आदत

Wed, 13 Mar 2019 04:40 PM IST
Prabudhh Jain भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय बताते हुए कहा है कि अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना मोदी की आदत में शामिल है।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग में कांग्रेस पार्टी पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं वे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना उनकी आदत में शामिल है।"




उल्लेखनीय है कि मोदी ने अपने ब्लॉग में महात्मा गांधी के दांडी मार्च का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस की संस्कृति गांधीवादी विचारधारा के बिल्कुल विपरीत हो चुकी है।’ गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा है कि देश की आजादी से लेकर नए भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका देशवासी जानते हैं।"
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अनुसार, "तिरंगे झंडे वाली महात्मा गांधी की इसी पार्टी ने पूरे मुल्क को एक और अखंड रखा। हमारा इतिहास त्याग, बलिदान और प्रतिबद्धता का रहा है। देश की आजादी से लेकर नये भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका देशवासी जानते हैं। कांग्रेस अपने शानदार इतिहास के साथ देश का वर्तमान एवं भविष्य है।"

गहलोत ने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ने पूरे पांच साल कांग्रेस मुक्त भारत के सपने पर ही काम किया। देश तो कांग्रेस मुक्त नहीं हुआ न होगा लेकिन इस चक्कर में देशवासियों के साथ किए तमाम वादे जुमले बनकर रह गए। उनकी सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी।’ गहलोत ने मोदी पर झूठ बोलकर देशवासियों से धोखा देने का आरोप लगाया है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें