फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव का सियासी सफर और अपनों से हुई अदावत की कहानी

Mon, 01 Apr 2019 09:32 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, इसकी खबर सबको थी। सोमवार को जो देखने को मिला उसके संकेत काफी पहले से ही मिल रहे थे। बिहार में सीट बंटवारे से नाराज तेज प्रताप यादव ने सोमवार शाम पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस करके लालू-राबड़ी मोर्चा के गठन का एलान किया। बहरहाल, अपने ताजा फैसले से तेज प्रताप सुर्खियों में हैं, ऐसे में जानना जरूरी है कि किस तरह उनका सियासत में आगमन हुआ और कैसे उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। 

विज्ञापन


राजनीति में तेज प्रताप का आगमन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले 2013 में महागठबंधन की पटना में विशाल रैली हुई थी, इस रैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव समेत कई नेता मौजूद थे। लालू यादव ने इसी रैली में अपने दोनों बेटों तेज प्रताप और तेजस्वी यादव को राजनीति में लॉन्च किया था। रैली में तेज प्रताप ने लालू के ही अंदाज में भाषण दिया था और उनके एक-एक शब्द से ऐसा लग रहा था कि वह यादवों को साधने का प्रयास कर रहे हैं। 

महागठबंधन सरकार में मंत्री बने तेज

लालू चुनाव से पहले कहते थे कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और ऐसा ही हुआ। बिहार चुनाव में भाजपा को महागठबंधन के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और भाजपा को 243 विधानसभा सीट वाले राज्य में 53 सीटों पर ही जीत हासिल हो सकी। वहीं लालू के दोनों बेटे चुनाव जीत गए। तेजस्वी बिहार के उपमुख्यमंत्री और तेज प्रताप स्वास्थ्य मंत्री बने। कहा जाता है कि तब लालू के इस फैसले से तेज प्रताप खुश नहीं थे। 
विज्ञापन


ऐश्वर्या से तेज की शादी

इस दौरान तेज प्रताप का पारिवारिक जीवन भी हिचकोले खाता रहा। 2018 मंे उन्होंने चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से शादी तो कर ली, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। अभी मुश्किल से छह महीने ही हुए थे कि तेज प्रताप ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी। इससे पहले तेज प्रताप और ऐश्वर्या का साइकिल पर बैठे  हुआ फोटो खूब वायरल हुआ था जिसमें दोनों के बीच काफी अच्छी बांडिंग दिख रही थी।  

दोनों भाइयों में कितने साल का अंतर

तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की उम्र मात्र एक साल का अंतर है। तेज 30 साल के जबकि तेजस्वी 29 साल के हैं। लालू यादव ने अपने दोनों ही बेटों को बड़ी शिद्दत के साथ पाला है। लेकिन माना जाता है कि तेज प्रताप की तुलना में तेजस्वी लालू के ज्यादा करीबी हैं। वहीं तेज प्रताप को मां राबड़ी देवी के करीब माना जाता है। राजनीति में तेजस्वी का उदय तेजी से हो रहा है और वह खूब प्रशंसा भी बटोर रहे हैं। वहीं, तेज प्रताप अक्सर दूसरी वजहों से चर्चा में रहते हैं। अब लोकसभा चुनाव से ऐन पहले तेज प्रताप ने नया कदम उठाकर लालू परिवार को अलग तरह से चर्चा में ला दिया है। देखना ये है कि ये पारिवारिक अदावत कहां पर जाकर खत्म होती है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें