फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर देखे गए पाकिस्तान के एफ-16 विमान, भारत के सुखोई और मिराज ने खदेड़ा

Mon, 01 Apr 2019 09:24 PM IST
साहिल धुलिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
विज्ञापन
एफ-16 लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार जारी तनाव के बीच सोमवार तड़के तीन बजे पाकिस्तान का एक बड़ा मानव रहित विमान (यूवीए) और पाकिस्तानी सेना के कम से कम चार एफ-16 जेट विमान पंजाब में खेमकरण सेक्टर में भारतीय सीमा के पास देखे गए। सूत्रों के मुताबिक भारतीय रडार ने इन विमानों को उड़ते हुए देखा। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने अपने सुखोई-30 और मिराज 2000 लड़ाकू विमान भेजे, जिसके बाद पाकिस्तानी विमान अपनी सीमा में लौट गए। 

विज्ञापन



बता दें कि इससे करीब एक महीना पहले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मिग-21 विमान ने पाक सेना का एफ-16 विमान मार गिराया था। हालांकि इस बीच उनका विमान भी क्रैश हो गया था और वह पाक सीमा में गिरे थे। जहां उनको पाक ने हिरासत में लिया था। इस घटना के बाद से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे कई पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम मार गिरा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला करने के लिए एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर हवाई हमला किया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें