फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का दिग्विजय पर निशाना, महामिलावटी पाकिस्तान का पोस्टर बॉय बताया

Tue, 05 Mar 2019 07:30 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धार रैली में नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के धार में भाजपा की विजय संकल्प रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। खासतौर पर उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले का जवाब भारतीय वायुसेना ने आतंकियों के घर में घुसकर दिया। आतंकियों को बता दिया गया है कि अगर वे नहीं सुधरेंगे तो उनका क्या हश्र होगा।मोदी ने रैली में आए लोगों से पूछा - सेना के पराक्रम पर गर्व है? 
विज्ञापन


मोदी ने कहा  कि देश-दुनिया को लगता है कि हमने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब देकर सही किया। मोदी ने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि वह पुलवामा हमले को महज हादसा बता रहे हैं। उन्हें (दिग्विजय को) ओसामा बिन लादेन भी ‘‘शांति दूत’’ लगता था।

'कोई सबूत मांग रहा है, कोई लाशों की संख्या पूछता है'
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई सबूत मांग रहा है, कोई लाशों की संख्या पूछता है। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते से विपक्ष का चेहरा लटका हुआ है। महामिलावट वाले पाकिस्तान में पोस्टर बॉय बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेसी नेता सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। मोदी ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अब आतंकियों और आतंक के समर्थकों को डंके की चोट पर कह दिया है कि अब उनके सामने सुधरने के अलावा कोई चारा नहीं है। अगर वो फिर भी नहीं सुधेरेंगे तो फिर क्या किया जाएगा, ये भी उन्हें बता दिया गया है।
विज्ञापन






'दशकों से देश पर राज करने वाली पार्टी उठा रही है सेना की योग्यता पर सवाल'
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दशकों से देश पर राज करने वाली पार्टी अब सेना की योग्यता पर सवाल उठा रही है। उन्होंने बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि खासकर मध्य प्रदेश के नेता हमारी बहादुर सेना की योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को घटना बताया। ये उनकी मानसिकता है। मोदी ने कहा कि ये वही व्यक्ति है जिसने 26/11 की आतंकी घटना में पाक को क्लिन चीट दे दी थी।
विज्ञापन


'एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुई सदमा भारत में बैठे लोगों को लगा'
मोदी ने कहा कि एक आतंकी की मौत पर जिस पार्टी के नेताओं के आंसू नहीं थमते थे, उस कांग्रेस से आतंकवादियों के खात्मे की उम्मीद नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार हर आतंकी हमले के बाद चुप बैठ जाती थी। भारतीय वायुसेना का एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुआ, लेकिन सदमा भारत में बैठे लोगों को लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें