फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन आखिरी दौर में, इस बार होगा ये बड़ा बदलाव

Tue, 05 Mar 2019 06:57 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अब बहुत ही कम समय बचा है। कांग्रेसी उम्मीदवारों का चयन अपने आखिरी दौर में है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आठ से पंद्रह मार्च तक रखी गई है। यह कमेटी उम्मीदवारों का चयन कर उसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजेगी। कांग्रेस ने चुनाव की स्थितियों का जायजा लेने के लिए वॉर रूम भी बनाया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम का चयन कर राष्ट्रीय चुनाव कमेटी को सौंपा जाएगा, कमेटी का नेतृत्व खुद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट महीने के दूसरे सप्ताह में आने के आसार हैं। 

राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने दिल्ली में उम्मीदवारों को लेकर तीन दिन की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, सांसद भी मौजूद थे। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री भी अपने स्तर पर बैठकें कर रहे हैं और लोगों से फीडबैक भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी के राज्य पार्टी सचिव अविनाश पांडे, काजी निजामुदीन, देवेंद्र यादव, विवेक बंसल तरूण कुमार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य के पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। 

नए चेहरों के बजाए मशहूर चेहरों पर जोर

कांग्रेस के एक वरिष्ट नेता ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन हो गया है और इसपर विचार स्क्रीनिंग कमेटी करेगी। जबकि पार्टी और भी विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट देना है। पार्टी अध्यक्ष ने विधायक, सांसदों के परिवार वालों या रिश्तेदारों को तरजीह देने से इनकार किया है जिनका प्रदर्शन पिछले चुनाव में अच्छा नहीं रहा है। पार्टी थिंक-टैंक वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए प्रसिद्ध चेहरों को टिकट देने के मूड में है बजाए किसी नए चेहरे के। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस को उम्मीदवार चयन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में अधिक सीटें जीतने पर है। इसके लिए पार्टी अपने सभी संगठनों को जिम्मेदारी सौंप रही है। संगठन में सेवा दल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, राष्ट्रीय विधार्थी संगठन शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें