फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ बोले, किसी मुश्किल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें दिग्विजय

Sat, 16 Mar 2019 06:59 PM IST
अमित मंडल भाषा, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि यदि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस के लिए प्रदेश में कुछ कठिन सीटों में से एक पर वह चुनाव लड़ें।

विज्ञापन


कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने दिग्वियज सिंह (राज्यसभा सांसद) से आग्रह किया है कि यदि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह किसी कठिन सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें। परोक्ष तौर पर भोपाल और इन्दौर जैसी लोकसभा सीटों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2-3 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां से हम 30-35 सालों से जीते नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह स्वयं तय कर लें कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि अगले 3-4 दिन में लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट वितरण का काम शुरू होगा। कांग्रेस सूत्र के मुताबिक कमलनाथ चाहते हैं कि दिग्वियज सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। भोपाल से कांग्रेस वर्ष 1989 के बाद से चुनाव नहीं जीती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कमलनाथ दो दिवसीय छिंदवाड़ा के दौरे पर आए हैं। यहां वह 11 चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ के कांग्रेस उम्मीदवार बनने की उम्मीद है। इसके साथ ही कमलनाथ 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा से विधानसभा सीट का उपचुनाव लड़ेंगे।

कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नौ दफा सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद नियमानुसार छह माह के अंदर उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना है। उपचुनाव कराने के लिए दीपक सक्सेना ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर कमलनाथ के लिए रास्ता साफ कर दिया था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें