मक्कल नीधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की बी टीम नहीं है, बल्कि तमिलनाडु की ए टीम है। रविवार रात को तिरुनेलवेली में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए हासन ने बिना किसी संगठन का नाम लिए सीधे तौर पर कहा कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उनकी पार्टी का कद बढ़ रहा है।
अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने दिसंबर 2018 में लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने का एलान किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह खुद भी चुनाव लड़ना चाहेंगे और उम्मीदवारों के चयन के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। उनकी पार्टी के चुनाव अभियान का फोकस तमिलनाडु का विकास होगा। उन्होंने समान विचार वाली पार्टी के साध गठबंधन करने की भी बात कही थी और साथ ही कहा था कि गठबंधन को लीड करने की बात कहना जल्दबाजी होगी।