फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती की धमकी, बोलीं- अगर अनुच्छेद 370 हटा तो खत्म हो जाएंगे भारत से रिश्ते

Sat, 30 Mar 2019 07:41 PM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राज्य से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को केंद्र सरकार को धमकी दी कि अगर अनुच्छेद 370 को हटाया गया तो राज्य के साथ भारत का रिश्ता खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन



महबूबा ने अपने बयान में कहा कि अनुच्छेद 370 ही वो पुल है जिसने दोनों को साथ जोड़ रखा है, अगर आप उस पुल को ही तोड़ देंगे तो ये रिश्ता भी खत्म हो जाएगा। पीडीपी सुप्रीमो ने कहा कि अगर आप इस पुल (अनुच्छेद-370) को तोड़ते हैं तो आपको भारत और जम्मू-कश्मीर के बीच के संबंधों को फिर से संगठित करना होगा। इसमें कई शर्तें होंगी। हम आपके साथ जिन शर्तों पर आए थे यदि वो खत्म होंगी तो हमें दोबारा सोचना पड़ेगा कि क्या आपके साथ हम बिना शर्तों के रहना चाहेंगे। क्या यह मुस्लिम बहुल राज्य भारत के साथ रहना चाहेगा? गौरतलब है कि पिछले दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने ब्लॉग में अनुच्छेद-35ए को जम्मू-कश्मीर के लिए नुकसानदायक बताया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 370 हट सकती है या नहीं, इस अहम सवाल पर क्या कहते हैं कानून के जानकार


 



मालूम हो कि भारतीय संविधान में अनुच्छेद 370 में जम्मू-कश्मीर को कुछ विशेष अधिकार दिए गए हैं, जिसके तहत रक्षा, विदेश और संचार के मामलों को छोड़कर भारत सरकार वहां हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें