फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में शहीदों के जिक्र को लेकर ममता ने पीएम मोदी को घेरा

Tue, 09 Apr 2019 10:14 PM IST
Abhishek Singh भाषा, इस्लामपुर
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ani
विज्ञापन

अयोध्या में पिछले पांच साल में राम मंदिर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहास उड़ाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवानों और शहीदों के नाम पर वोट मांगने के लिए उनकी आलोचना की। बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिले में यहां एक चुनावी रैली में कहा कि सशस्त्र बल हर भारतीय के हैं और मोदी और भाजपा को इन बलों को अपनी जागीर नहीं समझनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में वह अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना पाए लेकिन जब भी चुनाव आता है तो वह यह मुद्दा उठाते हैं। लोग मूर्ख नहीं हैं, आप हर बार उन्हें मूर्ख नहीं बना सकते। साथ ही उन्होंने कहा कि वह देश में हर धर्म का सम्मान करती हैं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि मोदी को जवानों और शहीदों के नाम पर वोट मांगते हुए शर्म आनी चाहिए।

बनर्जी ने कहा कि वह अब शहीदों और जवानों के नाम पर वोट मांग रहे हैं जैसे कि सेना उनकी हो, जैसे कि वह उनकी जागीर हो। सशस्त्र बल सभी के हैं। वह हमारा गौरव हैं। उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि हमले की खुफिया सूचना होने के बावजूद पुलवामा में इतने जवान कैसे मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें