लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आता जा रहा है। देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में तब्दील हो गया है। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर सभी दलों की नजर है और सियासी दल लोगों का मिजाज समझने में सभी दल लगे हुए हैं।
विज्ञापन
लेकिन जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंचा गोरखपुर।