फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कांग्रेस को दो झटके, चावड़ा बने मंत्री, दूसरा विधायक जाने की तैयारी में

Sat, 09 Mar 2019 04:04 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुजरात- पूर्व कांग्रेस विधायक बने मंत्री - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक जवाहर चावड़ा ने आज गांधीनगर में मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत भाजपा के कई मशहूर नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन

दरअसल, कल कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। जवाहर चावड़ा ने दोपहर में जबकि परसोतम साबरिया ने कल शाम विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंपा था। कल ही चावड़ा भाजपा में शामिल हो गए, जबकि दूसरे विधायक साबरिया भाजपा में शामिल होने वाले हैं। 

गौरतलब है कि जवाहर चावड़ा गुजरात के माणावदर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए हैं। यह सीट जूनागढ़ जिले के अधिन आता है।चावड़ा को ओबीसी के बड़े नेता के तौर पर जाना जाता है और ये अहीर समुदाय से आते हैं। वहीं साबरिया ने ध्रांगधरा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। ध्रांगधरा मोरबी जिला के अंतर्गत आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें