फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा का महासंग्राम| चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद में इन चुनावी मुद्दों पर बोले लोग

Wed, 13 Mar 2019 09:36 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahasangram 2019 in Firojabad - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा के महासंग्राम की रणभेरी बज चुकी है। देश में लोकसभा चुनाव 2019 के तारीखों की घोषणा के बाद सियासी दलों के बीच लड़ाई महासंग्राम में तब्दील हो चुकी है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की दूसरी पीढ़ी के नेता अक्षय यादव सांसद हैं। 2014 के चुनाव में उन्होंने यहां पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की और पहली बार लोकसभा में पहुंचे। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन और शिवपाल यादव के सपा से अलग होने से 2019 का लोकसभा चुनाव यहां दिलचस्प हो गया है।

ऐसे में यहां की जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हम जब फिरोजाबाद पहुंचे, तो लोगों ने यहां चुनावी मुद्दों पर खुल कर बात रखी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें