महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब कांग्रेस भी आक्रामक दिख रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी जनसभाएं शुरू हो गई है।
-प्रियंका गांधी ने की चंद्रशेखर से अस्पताल में मुलाकात, कहा- मुझे इस लड़के का संघर्ष पसंद आया। प्रियंका ने कहा- नौजवान की आवाज दबाई जा रही है। सरकार अहंकारी बन गई है, नौजवानों की आवाज को कुचल रही है।
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने मेरठ जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती है चंद्रशेखर।
-चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की दिल्ली में बैठक बुलाई।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल: मेरे पास राहुल गांधी के लिए एक प्रस्ताव है कि वह हरियाणा में जेजेपी-आप-कांग्रेस गठबंधन बनाएं ताकि हम मिलकर भाजपा को हरा सकें और 10 सीटें जीत सकें। मैं मोदी-शाह को राष्ट्रीय स्तर पर हराने के लिए बड़ी भूमिका अदा करूंगा। हम दिल्ली में कांग्रेस के बिना भी जीतेंगे।
- कर्नाटक भाजपा नेता के एस ईश्वरप्पा ने कहा- अगर देवेगौड़ा के 28 बेटे होते तो वो 28 क्षेत्रों को एक-एक बेटे को उम्मीदवार बना देते।
रॉबर्ट वाड्रा के बहाने राहुल पर निशाना
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जमीन घोटाले के मुद्दे पर रॉबर्ट वाड्रा के बहाने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी और श्रीमती वाड्रा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जीजाजी के साथ साले साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे का घोषणा पत्र जलाया
आप मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला भी बोला। कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग के लिए उन्हें जान भी देनी पड़ी, तो वह तैयार हैं। इधर, भाजपा नेता विजय गोयल ने आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जला दिया। कहा कि केजरीवाल ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए।
भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत
प्रधानमंत्री पर लगाए गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। मंगलवार को गुजरात दौरे पर गए राहुल गांधी ने रैली के दौरान राफेल विमान सौदे की जांच को लेकर सवाल उठाए थे। भाजपा का आरोप है कि रैली के दौरान प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगा कर राहुल गांधी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
Union Minister Ravi Shankar Prasad after BJP delegation meeting with Election Commission in Delhi today: We've requested EC to take action against Rahul Gandhi for levelling unverified allegations against PM y'day in Ahmedabad, when the Model Code of Conduct is already in effect. pic.twitter.com/aCiM0aOgUI
मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में भाजपा डॉ उमेश को उतारेगी!
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में भाजपा डॉ उमेश जाधव को कलबुर्गी से मैदान में उतार सकती है। कर्नाटक भाजपा प्रमुख येदियुरप्पा ने ऐसे संकेत दिए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसका फैसला लेगा।
BS Yeddyurappa, BJP: Final decision will be taken by the High Command. https://t.co/c3aO1p23Ol
राहुल गांधी तमिलनाडु दौरे पर
भाजपा के गढ़ गुजरात में मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और चुनावी रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को तमिलनाडु दौरे पर हैं। यहां चेन्नई के एक कॉलेज में वह छात्राओं से वार्ता कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर एक बजे से उनकी प्रेस कांफ्रेंस है और शाम करीब चार बजे वह नागरकोइल में चुनावी रैली करेंगे।
मेरा मानना है कि हमारे सभी संस्थानों को विचारों की आज़ादी होनी चाहिए। हमें किसी भी सोच को आँख बंद करके स्वीकार नहीं करना चाहिए। और यही हमारी शिक्षा प्रणाली का ढांचा होना चाहिए : कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi #VanakkamRahulGandhi pic.twitter.com/AH0uadma2Z
प्रधानमंत्री की अपील के बाद अखिलेश का तंज
प्रधानमंत्री की ट्वीट के बाद सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस अपील पर तंज कसा। अखिलेश ने लिखा कि दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी महागठबंधन से महा परिवर्तन की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें।
दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी #MahaGathbandhan से #MahaParivartan की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें। https://t.co/8BsWOdClud
पीएम मोदी ने की मतदान करने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर देशवासियों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने ब्लॉग लिखकर देश के प्रभावशाली लोगों, राजनीति, उद्योग, खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने न केवल अपनी पार्टी और सहयोगी दलों के नेताओं से अपील की है, बल्कि राहुल गांधी, मायावती, ममता बनर्जी, शरद पवार, चंद्रबाबू नायडु समेत अपने धुर विरोधी पार्टी के नेताओं से भी ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए औरों को प्रेरित करने का अनुरोध किया है।
मजबूत लोकतंत्र के लिए चार अनुरोध।
भारत के मतदाताओं, विशेषकर युवा साथियों से एक अपील। https://t.co/B73R0zCCWk
शिवसेना प्रमुख उद्धव से मिले सीएम देवेंद्र फड़णवीस
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का चुनावी अभियान अमरावती से शुरू होगा। इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मंगलवार की रात मुलाकात की। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी महाराष्ट्र में स्टार प्रचारक होंगे। मालूम हो कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 25 पर भाजपा और बाकी 23 पर शिवसेना चुनाव लड़ने वाली है।
Maharashtra: CM Devendra Fadnavis met Shiv Sena chief Uddhav Thackeray at the latter's residence in Mumbai last night. pic.twitter.com/PnkNIIY8p8