फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से चुनाव लड़ने की खबर को कुमार विश्वास ने इस अंदाज में किया खारिज

Thu, 14 Mar 2019 08:07 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : social media
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कुमार विश्वास ने चुनाव लड़ने की खबरों का खंडन किया है। ट्वीट के जरिए  उन्होंने इस खबर को खारिज कर दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "खोजी पत्रकारों से अनुरोध है कि अफवाहों में कृपया भाजपा, महागठबंधन और कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय पार्टियों को भी मौका दें। असम गण परिषद, गोवा गोमांतक पार्टी से भी चुनाव लड़ सकते हैं या उनके संपर्क में हैं, ऐसे संकेत दे सकते हैं।"  

विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा थी कि कुमार विश्वास गाजियाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर कुमार ने हल्के फुल्के अंदाज में ही ट्वीट के जरिए मीडिया को घेरा। उन्होंने कहा कि रोज नई पार्टी की अफवाह जारी रखें। 

गौरतलब है कि आप से अंदरुनी मतभेद के कारण कुमार विश्वास पार्टी से नाराज चल रहे हैं। वह समय-समय पर आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते नजर आते हैं। दरअसल, आप ने कुमार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें