कौन-कौन सी पार्टियां
पीडीपी, आप, इनेलो, सपा, बसपा, जोगी कांग्रेस, टीएमसी, सीपीआईएम, गोरखा मुक्ति मोर्चा, असम गण परिषद, टीडीपी, एआईएमआईएम, बीजेडी, टीआरएस और वायएसआर कांग्रेस। हालांकि आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की पुरजोर कोशिश की थी, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ सके।
एनडीए - 42 दल
भाजपा का दावा है कि एनडीए में इस बार 42 दल शामिल हैं। पार्टी का दावा है कि एआईएडीएमके, शिवसेना, जदयू, एलजेपी, अकाली दल, अपना दल, पीएमके, आरपीआईए, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, एआईएनआर कांग्रेस, ननगा पीपुल्स फ्रंट, सिक्किम डेमोकेटिक फ्रंट, नेशनल पीपुल्स पार्टी, मिजो नेशनल फ्रंट, राष्ट्रीय समाज पक्ष, इंडिया जननायगा काटची, गोमांतक पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, केरल कांग्रेस नेशनलिस्ट, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कुल 42 दल एनडीए में हैं। कई अन्य छोटे दल भी एनडीए के साथ हैं।
मोदी बनाम राहुल
बहरहाल, 2019 का चुनाव बेहद दिलचस्प साबित होने जा रहा है। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी की अगुवाई वाला यूपीए। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। लेकिन कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ही कमजोर हैं। ऐसे राज्य हैं प. बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश। हालांकि तमिलनाडु में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को सपा-बसपा गठबंधन कड़ी टक्कर देने जा रहा है। यहां कांग्रेस अकेले ही चुनाव मैदान में है। 2019 की जंग में किसके हाथ लगेगी बाजी ये देखना बेहद दिलचस्प होगा। चुनाव 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होने जा रहा है और 23 मई को नतीजे आएंगे।