फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन हो या नहीं, लेकिन मैं चांदनी चौक से ही चुनाव लडूंगा: सिब्बल

Fri, 22 Mar 2019 08:12 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल सिब्बल
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन हो या नहीं हो, लेकिन वह चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे। सिब्बल 2004 और 2009 में चांदनी चौक से चुनाव जीते थे, लेकिन पिछले चुनाव में वह भाजपा नेता हर्षवर्धन से हार गए थे।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर क्या दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन होगा, तो सिब्बल ने कहा कि मैं नहीं जानता। इस बारे में फैसला पार्टी को करना है। गठबंधन को लेकर पार्टी में दो राय है। उन्होंने कहा कि गठबंधन हो या नहीं हो, मैं चांदनी चौक से निश्चित तौर पर चुनाव लड़ूंगा।

गौरतलब है कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो राय सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित खुलकर इसका विरोध कर रही हैं तो प्रभारी पीसी चाको और दिल्ली इकाई के अधिकतर वरिष्ठ नेता गठबंधन के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें