फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: एचडी देवगौड़ा तुमकुर से लड़ेंगे चुनाव, मौजूदा कांग्रेस सांसद बिफरे

Sat, 23 Mar 2019 05:54 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एचडी देवगौड़ा - फोटो : ani
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा कर्नाटक की तुमकुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा आज जेडीएस प्रवक्ता रमेश बाबू ने की। पिछले कई दिनों से उनके चुनाव लड़ने की खबरें आ रही थीं। लेकिन आज इसका ऐलान भी हो गया। 

विज्ञापन

वहीं, तुमकुर से कांग्रेस के मौजूदा सांसद ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा- गठबंधन क्या होता है, सहयोग क्या होता है? मैं यहा से कांग्रेस का सांसद हूं। मैंने संसद में खुद को साबित किया है। आपने मेरा टिकट क्यों काट दिया? यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी जीते हुए प्रत्याशी और स्थानीय नेता मुझे यहां से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। मैं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर तुमकुर से सभी के समर्थन से नामांकन दाखिल करूंगा। 


गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन है। राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 20 जबकि जेडीएस 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में दो चरणों में 18 और 23 अप्रैल को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें