फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: महागठबंधन में एक सीट के प्रस्ताव पर भड़के 'हम' प्रमुख जीतनराम, लालू से मिलकर बनेगी बात?

Tue, 19 Feb 2019 01:09 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीतनराम मांझी - फोटो : aao bihar
विज्ञापन

बिहार में महागठबंधन अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रहे जीतनराम मांझी अपनी पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा को महागठबंधन में एकमात्र सीट की पेशकश पर भड़क गए हैं। मांझी ने इसे महागठबंधन की ओर से अपमान बताया है। वह इस मसले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने वाले हैं। 

विज्ञापन


कहा यह भी जा रहा है कि मांझी महागठबंधन में कांग्रेस, रालोसपा व अन्य पार्टी जैसी बड़ी हिस्सेदारी चाह रहे हैं और लालू प्रसाद से मुलाकात के बावजूद अगर बात नहीं बनी, तो वह कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। 

बीते सोमवार को हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पहले सम्मान देकर महागठबंधन में बुलाया गया और अब एक सीट का प्रस्ताव देकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद अगर उन्हें ज्यादा सीटें नहीं मिली तो वह अगला कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि जीतनराम ने पहले महागठबंधन में 20 सीटों की मांग रखी थी। अब वह कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी से अधिक सीटें मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों से उन्हें कम से कम एक सीट ज्यादा चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें