फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया के वो सितारे जो राजनीति के आसमान पर भी खूब चमके

Mon, 25 Mar 2019 12:43 PM IST
Shilpa Thakur चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सितारों को राजनीति में लाने की शुरुआत कांग्रेस ने की थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस इसे नए स्तर पर ले गए। इस बार मिमी चक्रवर्ती (जादवपुर) और नुसरत जहां (बशीरहाट) भी उन अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गई हैं, जो लोकसभा चुनाव लड़ेंगीं। 

80 के दशक से ही फिल्मी सितारों ने लोकसभा चुनावों की दुनिया में कदम रखना शुरू कर दिया था। इनके चयन के पीछे इनकी जीतने की क्षमता को अहम माना गया। एक तथ्य ये भी है कि इस ग्लैमर ब्रिगेड ने लोकसभा चुनावों में फ्लॉप से ज्यादा हिट दिए हैं। लेकिन संसद में इनका कुल प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। कई सितारे या तो सत्र में मौजूद ही नहीं रहते और जो रहते भी हैं वो कार्यवाई के समय चुप रहते हैं। 

चलिए देखते हैं कि कौन से फिल्मी सितारे ने कब चुनाव लड़ा और कितने वोट हासिल किए-
विज्ञापन

2 of 18
कोंगारा जगैया - फोटो : social media
कोंगारा जगैया, कांग्रेस

यह ऐसे पहले अभिनेता थे जिन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। तेलूगू अभिनेता जगैया 1967 में अंगोले से सांसद बने। उन्होंने 80 हजार वोट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 18
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन, कांग्रेस (आई)

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद में 1984 में लोकदल के हेमवती नंदन बहुगुणा को 1 लाख 87 हजार वोट से हराया था। 

4 of 18
sunil dutt
सुनील दत्त, कांग्रेस (आई)

1984 में उत्तर पश्चिमी बॉम्बे से दत्त ने चुनाव लड़ा और राम जेठमलानी को मात दी। उन्होंने जेठमलानी से दोगुने वोट हासिल किए थे। किसी भी अभिनेता ने इस संख्या की बराबरी नहीं की है। 
विज्ञापन

5 of 18
वैजयंती माला - फोटो : social media
वैजयंती माला, कांग्रेस (आई)

नया दौर और संगम जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं वैजयंती माला ने 1984 में मद्रास दक्षिण से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

6 of 18
बालकवि बैरागी - फोटो : social media
बालकवि बैरागी, कांग्रेस (आई)

सुनील दत्त की फिल्म रेशमा और शेरा के गीत लिखने वाले बैरागी ने 1984 में मध्यप्रदेश के मंदसौर से जीत हासिल की। इससे पहले उन्होंने 1968 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जन संघ पार्टी के सुंदरलाल पतवा को परास्त किया था। 
विज्ञापन

7 of 18
दीपिका चिखलिया - फोटो : social media
दीपिका चिखलिया, भाजपा

1991 में रामायण की सीता ने बड़ौदा से जीत हासिल की थी।

8 of 18
अरविंद त्रिवेदी
अरविंद त्रिवेदी, भाजपा

गुजराती फिल्मों के स्टार और रामायण के रावण त्रिवेदी ने 1991 में साबरकांठा से जीत हासिल की थी।

9 of 18
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना, कांग्रेस

बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना को कांग्रेस ने 1991 में दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन वह लाल कृष्ण आडवाणी से हार गए, फिर उसी सीट पर 1992 में उपचुनाव हुए, इन चुनावों में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को हराकर लोकसभा की सीट हासिल की।

10 of 18
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
स्मृति ईरानी, भाजपा

अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने 2003 में भाजपा की सदस्यता ली थी। आज वह केंद्रीय मंत्री हैं।

11 of 18
Paresh Rawal - फोटो : twitter
परेश रावल, भाजपा

परेश रावल अहमदाबाद ईस्ट से भाजपा के सांसद हैं।

12 of 18
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी (फाइल)
हेमा मालिनी, भाजपा

हेमा मालिनी ने भाजपा के टिकट पर मथुरा सीट से जीत हासिल की थी। वह अभी होने जा रहे लोकसभा चुनाव में मथुरा से ही भाजपा की प्रत्याशी हैं।

13 of 18
dharmendra
धर्मेंद्र, भाजपा

अभिनेता धर्मेंद्र ने 2004 में भाजपा के टिकट पर राजस्थान के बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता था। लेकिन वह संसद के किसी भी सत्र में मौजूद नहीं रहे और अपने निर्वाचन क्षेत्र से भी गायब रहे थे। जिसके चलते उनकी आलोचना भी की गई।

14 of 18
govinda
गोविंदा, कांग्रेस

बॉलीवुड अभिनेता गोविंगा ने कांग्रेस के टिकट पर 2004 के आम चुनाव में मुंबई नॉर्थ सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन इसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिला और उन्होंने राजनिती छोड़ दी।

15 of 18
अलवर पहुंची जयाप्रदा - फोटो : social media
जयाप्रदा, एसपी

समाजवादी पार्टी की नेता जयाप्रदा 2004 से 2014 तक उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद रहीं।

16 of 18
Shatrughan Sinha - फोटो : social media
शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा

सिन्हा लंबे वक्त से भाजपा के सांसद हैं और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा से नाराजगी के चलते इस बार पार्टी ने उनका बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट काट दिया है। इस सीट से वह दो बार (2009 और 2014) में जीत हासिल कर चुके हैं।

17 of 18
vinod khanna - फोटो : social media
विनोद खन्ना, भाजपा

विनोद खन्ना ने पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। यहां उन्होंने चार बार (1998, 1999. 2004, 2014) में जीत हासिल की। उन्हें 2009 में इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। वह दो-दो मंत्रालय में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

18 of 18
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर। - फोटो : social media
राज बब्बर, एसपी/कांग्रेस

अभिनेता राज बब्बर ने पहले समाजवादी पार्टी और फिर कांग्रेस का हाथ थामा। वह तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए और दो बार राज्यसभा सदस्य रहे। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हैं। इस बार वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next