फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर बाबा के साथ दिग्विजय सिंह का रोड शो, गले में भगवा पटका डाले दिखे पुलिसकर्मी

Wed, 08 May 2019 12:09 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
1 of 6
रोड शो करते दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI
भोपाल में बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ शहर में रोड शो किया। इससे पहले मंगलवार  को दिग्विजय सिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संत समाज हठ योग पर बैठे थे। राम मंदिर के मसले पर भाजपा से नाराज हो कर भोपाल के साधु-संत खुले रूप से कांग्रेस के समर्थन में उतर गये हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्विजय के पक्ष में 3000 से ज्यादा साधु-संतों ने वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
रैली में भगवा कपड़े ओढ़े लोग - फोटो : ANI
दिग्विजय की इस रैली में पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडा लिया हुआ था और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी सादी वर्दी पहने गले में भगवा रंग का पटका डाले नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
रैली में शामिल महिला पुलिस कर्मचारी - फोटो : ANI
पुलिस सुरक्षा के बीच भोपाल में निकाली गई इस रैली में जब जवानों से भगवा रंग के पट्टा पहनने के बारे में सवाल किया गया तो एक महिला पुलिस ने बताया कि, 'हमें ऐसा करने के लिए बोला गया है।'

4 of 6
रैली में दिग्विजय सिंह और कंप्यूटर बाबा - फोटो : ANI
भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने अपनी ओर से जिस हिंदूत्व के प्रतीक के तौर पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है, उसी के केंद्र में स्थित राम मंदिर के मुद्दे पर साधु समाज, भाजपा के खिलाफ है। यही कारण है कि वे तरह-तरह से कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हठ योग के दौरान दिग्जिवय सिंह - फोटो : ANI
गौरतलब है कि कल भी भोपाल के साधु-संतों ने भाजपा के खिलाफ दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग का आयोजन किया था, जिसमें दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भोपाल डीआईजी - फोटो : ANI
डीआईजी भोपाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी पुलिस वाले ने भगवा रंग का पटका नहीं पहना था। हमने और कार्यक्रम के आयोजको ने स्वयंसेवकों के शामिल होने के बारे में बात की थी। लेकिन उन्होंने क्या पहना इस बारे में कुछ कहना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें