एनडीए के खिलाफ बन रहे महागठबंधन को लेकर सीपीएम नेता हन्नान मुल्ला ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में शामिल तमाम दल आपस में ही उलझ पड़ेंगे और वो किसी न्यूनतम साझा कार्यक्रम की रूपरेखा नहीं बना सकेंगे।
Hannan Mollah,CPM on Opposition parties: It's difficult to distribute seats amongst so many parties.Opposition parties might fight among themselves.I don't think they'll be able to make common minimum program&fight together.Communist parties won't be able to stay in this alliance pic.twitter.com/O4apxWiuFn
— ANI (@ANI) February 14, 2019
उन्होंने कहा सीटों पर लड़ाई की सूरत में सीपीएम का इस गठबंधन में बने रहना बहुत मुश्किल होगा। हन्नान ने यह बात तब कही है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में हमारी लड़ाई कांग्रेस और सीपीएम से रही है। लेकिन भाजपा को हराने के लिए हमें राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन करना होगा।
भाजपा, महागठबंधन को पहले ही खारिज कर चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई जनसभाओं से महागठबंधन को लेकर हमला बोल चुके हैं। लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने महागठबंधन को महामिलावट करार दिया था और कहा था कि सभी विपक्षी दल मोदी को हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं।
दरअसल बुधवार को ही मुलायस सिंह यादव ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि यहां जितने सदस्य हैं दोबारा जीत कर आएं। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दोबारा पीएम बनने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलायम के बयान के बाद पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया।