फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप, अमित शाह ने हलफनामे में दी गलत जानकारी, चुनाव आयोग करे कार्रवाई

Mon, 01 Apr 2019 05:52 PM IST
Prabudhh Jain भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर अपने चुनावी हलफनामे में एक भूखंड की कीमत को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि गांधीनगर के निर्वाचन अधिकारी को कार्रवाई का आदेश देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस मामले पर कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन


तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि अमित शाह जो हलफनामा दाखिल किया है उसके मुताबिक, उनकी संपत्ति में तीन सौ फीसदी की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने दावा किया, 'शाह ने गांधीनगर में एक भूखण्ड होने का उल्लेख किया है। गुजरात सरकार के नियम के मुताबिक इस भूखण्ड की कीमत 66 लाख रूपये से अधिक है जबकि उन्होंने इसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक कोई भी उम्मीदवार गलत जानकारी नहीं दे सकता, जबकि शाह के हलफनामे में गलत जानकारी दी गई है। तिवारी ने कहा कि चुनाव आयोग संज्ञान ले और गांधीनगर के निर्वाचन अधिकारी को कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का आदेश दे। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। ऐसा लगता है कि सिर्फ भाजपा नेतृत्व के अच्छे दिन आए हैं।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी चुनाव आयोग का रुख करेगी तो तिवारी ने कहा, "हम आशा करते हैं कि हमारे खुलासे पर आयोग संज्ञान लेगा, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम दूसरे कदम उठाएंगे।" उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव की निष्पक्षता बनाये रखने के लिए इस पर संज्ञान लेना चाहिए। वहीं कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें