फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का नया चुनावी नारा- अब होगा न्याय, थीम सॉन्ग जारी

Sun, 07 Apr 2019 01:50 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस का थीम गीत जारी - फोटो : Twitter (inc.com)
विज्ञापन

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना चुनावी नारा जारी कर दिया है। इसको कांग्रेस ने ‘अब होगा न्याय’ नाम दिया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रचार अभियान ‘न्याय’ के इर्द-गिर्द रहेगा। उन्होंने कहा कि यह शब्द सभी के साथ न्याय का वादा करता है। इस कांग्रेस के प्रचार अभियान का थीम गीत जावेद अख्तर ने लिखा है, वीडियो निखिल आडवाणी ने फिल्माई है।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के चुनावी गीत पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई थी। चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद कांग्रेस ने अपने चुनाव अभियान गीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक लाइनें हटा दीं। दिल्ली में चुनाव आयोग की मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) की टीम ने कांग्रेस को लाइनें हटाने के लिए कहा था।
 

 

विज्ञापन

                 

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार ये गीत पार्टी की 'न्याय' योजना को दर्शाने के लिए बनाया गया है। गीत में जरूरी बदलाव कर दिए गए हैं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए इस गाने में मोदी सरकार के कार्यकाल और सरकार की नीतियों पर टिप्पणी की गई थीं। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इस गाने के एक अंतरे को खासा आपत्तिजनक पाया, जिसके बाद उसमें बदलाव के लिए कहा गया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा जताई गई आपत्ति के अनुसार सुधार कर उसे दोबारा एमसीएमसी के पास भेजा। उसके बाद आयोग ने इस चुनाव अभियान प्रचार गीत को हरी झंडी दे दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें