फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने गुजरात, गोवा और पुडुचेरी के लिए समितियां गठित की

Tue, 05 Feb 2019 02:34 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात, गोवा और पुडुचेरी के लिए समन्वय समिति और चुनाव प्रचार समिति सहित कई समितियों का गठन किया है जिनमें राज्यों से जुड़े पार्टी के तकरीबन सभी वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।
विज्ञापन


पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की।

कांग्रेस ने गुजरात के लिए 36 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है जिसके अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राजीव सातव हैं। इसमें अहमद पटेल, मधुसूधन मिस्त्री, शक्ति सिंह गोहिल, परेश धनानी तथा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को स्थान मिला है।

इसके साथ ही गुजरात के लिए 28 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति, 43 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 29 सदस्यीय प्रचार समिति, 17 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति, नौ सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति और 24 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने गोवा के लिए 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति, नौ सदस्यीय समन्वय समिति, 24 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 16 सदस्यीय प्रचार समिति और आठ सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति का गठन किया है।

पुडुचेरी के लिए 21 सदस्यीय समन्वय समिति, 15 सदस्यीय समन्वय समिति, 26 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 25 सदस्यीय प्रचार समिति, 26 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति और पांच सदस्यीय चुनाव प्रबंधन टीम का गठन किया गया है।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 15 उपाध्यक्षों, 18 महासचिवों, 68 सचिवों की नियुक्त करने के साथ ही कार्यकारी समिति का गठन किया गया है जिसमें 11 सदस्य, 14 स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे तथा राज्य इकाई के सभी आनुषांगिक संगठनों के प्रमुख इसके विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें