फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफे के बाद केरल पहुंचे राजशेखरन, कहा- राज्य में अप्रासंगिक हो चुके हैं कांग्रेस और वामदल

Tue, 12 Mar 2019 12:54 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुम्मानम राजशेखरन - फोटो : ANI
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के लिए मिजोरम के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे चुके कुम्मानम राजशेखरन मंगलवार सुबह करीब 10 बजे केरल पहुंचे। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि केरल में अब सुधार की जरूरत है। राज्य में कांग्रेस और वामदल अप्रासंगिक हो गए हैं। राज्य में और भी बड़े और गंभीर मुद्दे हैं, जिनमें सबरीमाला मंदिर भी हैं। 

विज्ञापन

 


भाजपा प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा उन्हें केरल की किसी अहम लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। राजशेखरन को राजनीति में लाने से भाजपा को एक सीट का फायदा हो सकता है ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं। 

आरएसएस से लगाव
65 वर्षीय राजशेखरन भाजपा प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। इनका आरएसएस से काफी गहरा लगाव रहा है। पिछले साल 25 मई को मिजोरम के राज्यपाल बने थे। तभी से भाजपा कार्यकर्ता राजशेखन को फिर से राजनीति में लाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें