आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एनडीए में बिहार में सीटों का बंटवारा अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि राजधानी पटना की दोनों लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में ही रहेगी। कहा जा रहा है कि इसके लिए भाजपा और जदयू के बीच मतभेद नहीं है।
नाम नहीं बताने की शर्त पर एनडीए के एक बड़े नेता ने स्पष्ट किया कि पटना साहेब और पाटलिपुत्रा सीट पर जदयू और भाजपा के बीच कोई विवाद नहीं है। जदयू पहले ही जहानाबाद सीट से अपनी दावेदारी के लिए बात कर चुकी है। कहीं न कहीं तो मैनेज करना ही होगा।
सूत्र बताते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव मिलकर उम्मीदवारी तय करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह सीट बंटवारे की घोषणा होगी और सूची जारी कर दी जाएगी।