फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों पर कायम है भाजपा का भरोसा, मोदी वाराणसी से अमित शाह गांधी नगर से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 21 Mar 2019 09:00 PM IST
तिवारी अभिषेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी- अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने होली के दिन गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट को देखने से एक बात साफ हो गई है कि पार्टी का दिग्गजों पर भरोसा पूरी तरह कायम है। अपेक्षा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से एक बार फिर जनता का आशीर्वाद लेने के लिए चुनाव मैदान में होंगे तो वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर लखनऊ की हाई प्रोफाइल सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

विज्ञापन


पार्टी के इन दिग्गजों के अलावा गाजियाबाद से पूर्व जनरल वीके सिंह, नोएडा से महेश शर्मा और मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है, जबकि इन तीनों ही क्षेत्रों से मौजूदा सांसदों के प्रति जनता में नाराजगी होने की बात कही जा रही थी। उनके आलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को अमेठी से मैदान में उतारा गया है। सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुजफ्फरनगर से डॉक्टर संजीव बाल्यान, बागपत से डॉक्टर सत्यपाल सिंह, एटा से रघुवीर सिंह, बरेली से संतोष गंगवार, उन्नाव से साक्षी महाराज को मैदान में उतारा गया है। 

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की पहली लिस्ट में 184 नाम, आडवाणी का टिकट कटा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार यूपी की 28 सीटों पर प्रमुख उम्मीदवारों को उतारा गया है। लेकिन पहले ही फेज में आने वाली कैराना सीट पर पार्टी अभी भी कोई फैसला नहीं किया है। पार्टी की मृगांका सिंह उपचुनाव में यहां से हार चुकी हैं। इसलिए माना जा रहा है कि भाजपा यहां से एक मजबूत उम्मीदवार को उतारना चाहती है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें