फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन, कल फिर होगी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

Tue, 19 Mar 2019 07:26 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को खासा मशक्कत करनी पड़ रही है। मंगलवार को भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी समेत कई अन्य नेता पहुंचे।

विज्ञापन


बताया गया कि कल शाम 6 बजे भी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होगी। जबकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी मुख्यालय में विभिन्न राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक 10 बजे होगी। 


इस बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा सकता है। एक तरफ जहां तमाम दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर तेज हो गया है, भाजपा की तरफ से अभी तक कोई लिस्ट नहीं आई है। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी इसी हफ्ते में अपने सभी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला ले लेगी। नामों की घोषणा के बाद ही पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौरा पूरे देश में शुरू हो जाएगा और प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर के साथ चलाया जाएगा। पार्टी ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार की सघन रणनीति बना रखी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसके बारे में जल्दी ही घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें