फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबित पात्रा गरीब परिवार के घर पहुंचे, बोले- मां ने खाना खिलाया है

Sun, 31 Mar 2019 05:24 PM IST
रचना शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान संबित पात्रा - फोटो : social media
विज्ञापन

चुनाव के करीब आने के साथ ही प्रचार के नए नए तरीके भी नजर आने लगे हैं। राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार करते नजर आए। 

विज्ञापन


यहां चुनाव प्रचार के दौरान संबित ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक गरीब परिवार के लोगों को अपने हाथ से भोजन कराया। 


संबित ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खाना खिलाने का विडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा कि  पुरी के एक छोटे से गांव में रहने वाली एक बूढ़ी विधवा मां, उनकी तीन बेटियां जिनमें 2 दिव्यांग हैं और बेटा मजदूरी करता है। ऐसी मां का घर बनाने का काम श्री नरेंद्र मोदीजी ने किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

एक और वीडियो साझा करते हुए संबित पात्रा ने लिखा कि यह मेरा अपना परिवार है, मां ने खाना बनाकर खिलाया। मैंने अपने हाथों से इन्हें खाना खिलाया और मैं यह मानता हूं कि इनकी सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। 
विज्ञापन


बता दें कि ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को मतदान होना है। यहां भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा का मुकाबला बीजद के पिनाकी मिश्रा और कांग्रेस के सत्यप्रकाश नायक से होगा। ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं। 2014 में भाजपा को एक और बीजद को 20 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार यहां कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें