फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन पटनायक को एक और बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए सांसद बलभद्र मांझी

Sat, 16 Mar 2019 05:18 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बलभद्र मांझी - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा के नबरंगपुर लोकसभा सीट से बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद बलभद्र मांझी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। मांझी ने हाल ही में बीजद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद से ही अटकलें थीं कि वह भाजपा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

बलभद्र मांझी दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम, ओडिशा के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह और बैजयंत जय पांडा समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के कुछ देर बाद मांझी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

बैजयंत जय पांडा हो चुके हैं भाजपा में शामिल

कुछ दिन पहले बीजू जनता दल के बैजयंत जय पांडा भी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। वह बीजद के सांसद रह चुके थे। पांडा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया था। पांडा को भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें